{"_id":"628e7cb59fd0c13d626cbedf","slug":"multi-task-worker-interview-started-from-9th-june-rampur-hp-news-sml410049413","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहन में मल्टी टास्क वर्करों के 8 और 9 जून को होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहन में मल्टी टास्क वर्करों के 8 और 9 जून को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन के तहत आने वाली 28 प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के पद भरने को लेकर आठ और नौ जून को साक्षात्कार आयोजित होंगे। शिक्षा खंड सराहन के पास विभिन्न स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए 173 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी केवल राम गुप्ता ने बताया कि 20 प्राथमिक पाठशालाओं और आठ माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। उपमंडलाधिकारी रामपुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी उम्मीदवारों के साक्षात्कार और दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। आठ जून को केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बठारा, खड़काग, नंती, रावीं, डवारच, नानण, हुमतू, कापटी, क्लै, नैणी, कोछड़ी, फांचा, करतोट, गानवीं में साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
नौ जून को प्राथमिक स्कूल बधाल-2, चदाली, गसो, जघोरी, किन्नू, मशनू और मिडल स्कूल कोटला, करतोट, मघारा, कोटी-कापटी, बठारा, बौंडा, जुल्ली कोट और शाह स्कूल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार को लेकर सभी केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं को सूचित किया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को निर्धारित तिथि को 10 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।