{"_id":"669666ac63701e93200aa182","slug":"motorable-road-will-be-built-from-chambi-to-mandahlani-rajneesh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118830-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बी से मंडाहलाणी तक बनेगी वाहन योग्य सड़क : रजनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बी से मंडाहलाणी तक बनेगी वाहन योग्य सड़क : रजनीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चम्बी से मंडाहलाणी वाया झिना, थुन्दल, सरी, लिहाट वाहन योग्य सड़क का निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने सरी में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर दी। उन्होंने कहा की चूड़धार को पर्यटन की दृष्टि से जोड़ने की कड़ी में यह सड़क मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इस सड़क मार्ग से साल के नौ माह में आवाजाही सुनिश्चित की जा सकती है। किमटा ने कहा कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो इसी वर्ष इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। इससे पूर्व स्कूल प्रबंध कमेटी, आयोजक एवं स्थानीय लोगों ने रजनीश किमटा का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरी, जोड़ना, जावग छमरोग के प्रधान और उपप्रधान मौजूद रहे। जावग छमरोग की प्रधान किरण ने धारटूखाड़ी से लेकर पुलबाहल तक सड़क की बदहाली का मुद्दा किमटा के समक्ष उठाया।