फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mother and son cremated together; Kuwanu village wept.

Rampur Bushahar News: एक साथ उठीं मां-बेटे की चिताएं, रो पड़ा कुवानु गांव

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
उर्मण-काशापाट सड़क पर शुक्रवार को हादसे में दोनों की हो गई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की ग्राम पंचायत बिशलाधार के गांव कुवानु में शनिवार को ऐसा मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। रामपुर उपमंडल के उर्मण-काशापाट सड़क पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाली मां और बेटे की चिताएं कुवानु गांव में एक साथ जलीं। पूरे गांव ने भारी मन और नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।

शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान हर आंख नम थी। एक चिता पर मां और दूसरी पर बेटे को अंतिम विदाई देने का दृश्य इतना हृदयविदारक था कि मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में अब पति सत्य प्रकाश और बेटी रुतबी ही रह गए हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्राम पंचायत बिशलाधार के प्रधान दूनी चंद ठाकुर ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां और बेटे का एक साथ यूं असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बता दें कि शुक्रवार को दिवंगत आशा कुमारी पत्नी सत्य प्रकाश अपने पुत्र युगल के साथ छुट्टियां मनाने मायके जा रहीं थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उर्मण-काशापाट सड़क पर शुक्रवार को गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिनमें मां-बेटे भी शामिल थे। जब दोनों के पार्थिव शरीर गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed