फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mockdrill will be to deal with disaster in Kinnaur

किन्नौर में आपदा से निपटने के लिए होगी मॉकड्रिल

Wed, 10 Feb 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उत्तराखंड में हुई त्रासदी के बाद जिला किन्नौर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ग्लेशियर टूटने और बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल करेगा। जनजातीय जिला किनौर में सतलुज नदी में अब तक दो बार बाढ़ आने से करोड़ों की संपत्ति और मवेशियों को नुकसान पहुंचा है। जिले में 31 जुलाई 2000 को रात में बाढ़ आने से करोड़ों रुपये की संपत्ति और मवेशियों के साथ कई लोग लापता हो गए थे। इस दौरान कई मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं, बाढ़ का मंजर एक बार फिर 26 जून 2005 को पारछू झील से आई बाढ़ के कारण देखने को मिला था। इसमें भी करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी के बाद ग्लेशियरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्लेशियरों के गिरने से बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी आने वाले दिनों में जिला किन्नौर प्रशासन इस प्रकार की आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल करेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तत्पर रहें। किसी भी आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि नदी-नालों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है, इसलिए उनके नजदीक न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed