फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Mohan Lal Brakta participated in the consecration of the deity Bhaan temple.

Rampur Bushahar News: विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने देवता भाण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग

Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA Mohan Lal Brakta participated in the consecration of the deity Bhaan temple.
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने देवता भाण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग। संवाद
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शनिवार को भूठारा गांव का दौरा किया। इस दौरान गांव में देवता भाण महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी भाग लिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि देव संस्कृति हिमाचल की आत्मा है। देवी-देवता का आशीर्वाद और धार्मिक अनुष्ठान समाज को एकजुट करने और हमारी परंपरा को संरक्षित रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय संस्कृति की पहचान हमारे देवस्थल, मंदिर और सामूहिक धार्मिक आयोजन हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों एवं मंदिर समिति से विस्तृत संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। विधायक ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर देवता भाण महाराज मंदिर समिति ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का स्वागत किया और मंदिर के विकास में निरंतर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed