फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Lokindra Kumar visited the disaster affected areas

Rampur Bushahar News: विधायक लोकिंद्र कुमार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिंद्र कुमार ने शुक्रवार को रहाणू पंचायत के आपदा प्रभावित क्षेत्रों उर्टू और कुटली गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे नौणी नाला में बादल फटने से आई बाढ़ से कुटली और उर्टू गांव में पांच परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ये परिवार अब बेघर होकर दूसरों के घरों और हॉर्टिकल्चर भवन में आश्रय लेने को मजबूर हैं। सभी प्रभावित परिवार मजदूर वर्ग से हैं और दलित समुदाय से संबंध रखते हैं। विधायक ने बताया कि इस आपदा में 20 अन्य लोगों को भी भारी नुकसान हुआ है, कई घरों में दरारें आ गई हैं और कई वाहन मलबे में दब गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सतपाल नामक व्यक्ति का जिक्र किया, जिसका घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। सतपाल के माता-पिता नहीं हैं और उसके पास अपनी जमीन भी नहीं थी। केवल मामा की ओर से दी गई तीन बिस्वा जमीन थी, जो अब पूरी तरह मलबे में दब चुकी है। लोकिंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करने को लेकर प्रशासन से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में क्षेत्र में हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार से शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article