फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Kuldeep Singh Rathore inaugurated Koteshwar Godham Khekar Kumarsain.

Rampur Bushahar News: कुमारसैन को मिला गोधाम, बेसहारा गोवंश को मिलेगी छत

Wed, 15 Jan 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
MLA Kuldeep Singh Rathore inaugurated Koteshwar Godham Khekar Kumarsain.
कोटेश्वर गौधाम खेखर, कुमारसैन का लोकार्पण करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद
कोटेश्वर गोधाम खेखर कुमारसैन का विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : कुलदीप

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन उपमंडल के खेखर गांव में कोटेश्वर गोधाम का ठियोग के विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने यज्ञ हवन के साथ उद्घाटन किया। हरि ओम गोशाला गिरिपुल के आचार्य भोला दत्त ने वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम और एसडीएम कुमारसैन सुरेंद्र मोहन, बीडीओ नारकंडा अरविंद गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कोटेश्वर गोधाम का निर्माण बेसहारा गोवंश की सुरक्षा और सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से किया गया है। विधायक राठौर ने कहा कि गोवंश का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा है। यह गोधाम न केवल बेसहारा गोवंशों की सुरक्षा करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक खेती को भी बढ़ावा देगा।


गोधाम में अत्याधुनिक सुविधाएं



गोधाम में पशुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें करीब 120 की संख्या में गोवंश के लिए सुरक्षित और खुला क्षेत्र है। नियमित आहार और स्वच्छ पानी की व्यवस्था होगी। बीमार पशुओं के लिए चिकित्सकीय देखभाल और नियमित सफाई व्यवस्था भी होगी। गोधाम के प्रबंधन में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह जैविक उत्पादों और दुग्ध उत्पादों के निर्माण में सहयोग करेंगे। परिसर में सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन

29 अगस्त 2023 को शुरू हुआ निर्माण कार्य शुरू
29 अगस्त 2023 को इस गोधाम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। उस दौरान बीडीओ नारकंडा कार्यालय, एसडीएम कुमारसैन और ठेकेदार महेंद्र पाल वर्मा और प्रवीण वर्मा सहित उनकी टीम का विशेष योगदान उनके कठिन परिश्रम से इस कार्य को सफल बनाया। गोधाम के संचालकों एवं कोटेश्वर गोधाम के अध्यक्ष हरीश गौतम ने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे पशु आहार और दवाओं के लिए योगदान दें। स्थानीय ग्रामीणों ने घास और धन दान कर इस पुण्य कार्य में सहयोग किया है। विधायक राठौर ने कहा कि यह गोशाला केवल एक संरचना नहीं है, बल्कि समाज को गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। 16 जनवरी से गोवंशों को रखने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गोधाम परिसर में जैविक खाद उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गो सेवा की प्रेरक पहल



विधायक राठौर ने कहा कि गो सेवा को समाज के हर व्यक्ति का दायित्व मानकर नियमित रूप से जुड़ना चाहिए। स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगी। हालांकि, गोधाम का उद्घाटन 1 जनवरी को निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन और राजकीय शोक के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। माघ माह में इस गोधाम के उद्घाटन को और भी पावन माना जा रहा है। इस अवसर पर गोधाम निर्माण में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया।

कोटेश्वर गौधाम खेखर, कुमारसैन का लोकार्पण करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद

कोटेश्वर गौधाम खेखर, कुमारसैन का लोकार्पण करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed