{"_id":"69049f195632bce1cf05450a","slug":"mla-kuldeep-honored-meritorious-students-at-green-valley-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-147188-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्रीन वैली स्कूल में विधायक कुलदीप ने सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्रीन वैली स्कूल में विधायक कुलदीप ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल शिवान में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में विधायक ने हर्षिता, प्रांजल, अंकिता, प्रज्वल, लावनंया, दिव्यांश, आरोही और अथर्व समेत कई मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर तालियां बटोरीं। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने समाज में बढ़ रहे नशे को खत्म करने के लिए स्कूलों, युवक मंडलों, महिला मंडलों और पंचायतों से सहयोग की अपील की। विधायक ने स्कूल प्रबंधन को 31 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। जिला परिषद सदस्य उज्जवल सैन मेहता ने 21 हजार रुपये की राशि भेंट की। स्कूल के प्रबंध निदेशक सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य लोगों का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम मुकेश शर्मा, सुरेंद्र मेहता और सोमेश्वर ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।