फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   missing person deadbody foun from satluj in rampur

सतलुज से मिला बुजुर्ग का शव

Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
missing person deadbody foun from satluj in rampur
ज्यूरी में सतलुज नदी में डूबे वृद्ध को गोताखोर एनडीआरएफ और ज्यूरी पुलिस बाहर निकालते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में सतलुज में मछली का शिकार करते समय बहे बुजुर्ग का शव मिल गया है। वीरवार को प्रशासन ने सुंदरनगर से बुलाए गोताखोरों को सतलुज के गहरे पानी में उतारा। इसमें पहले ही प्रयास में भीष्म सिंह (60) निवासी नेपाल के शव को पानी से बाहर निकालने में सफलता पाई है। अभियान में एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने गोताखोरों के साथ नदी में डूबे शव को निकालने में सहयोग किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक भीष्म सिंह पुत्र लाल सिंह ज्यूरी में बुधवार सुबह मछली पकड़ने के लिए सतलुज के किनारे गया था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह पानी के तेज बहाल में बह गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बुजुर्ग की तलाश शुरू की और इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी इसमें सहयोग किया लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कते आ रही थी। इसको देखते हुए वीरवार को मंडी जिले के सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे सुंदरनगर से आए गोताखोरों ने सतलुज नदी में पहले ही प्रयास में शव बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली है। ज्यूरी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नायब तहसीलदार सराहन अशोक कुमार ने बताया कि शव नदी से बरामद कर लिया गया है। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने क्षेत्र के लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed