फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Negi heard public grievances in Sarahan

Rampur Bushahar News: मंत्री नेगी ने सराहन में सुनीं जन समस्याएं

Tue, 07 Jul 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Minister Negi heard public grievances in Sarahan
सराहन में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत: पीआरओ
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को सराहन में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। मंत्री ने अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दे रही है। मंत्री ने अधिकारियों से जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों के उपयोग और वितरण व्यवस्था के बारे में बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बागवानों को बाजार मूल्य से कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही हैं। इससे उनकी उत्पादन लागत कम होगी और उन्हें बेहतर लाभ प्राप्त हो सकेगा। यह पहल बागवानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक होगी। उप निदेशक बागवानी सुदर्शना नेगी, सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, एसएमएस बागवानी रामपुर संजय कुमार चौहान सहित अन्य अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article