फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Jagat Singh Negi, held a meeting with officials, Reckong Peo, Kinnaur

Rampur Bushahar News: वन अधिकार अधिनियम-2006 और नौ-तोड़ की बारीकियों से अधिकारियों को करवाया अवगत

Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagat Singh Negi, held a meeting with officials, Reckong Peo, Kinnaur
रिकांग पिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्र
मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों के साथ ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को रिकांगपिओ स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार संपूर्ण प्रदेश सहित जनजातीय जिलों के विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है और वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से जनजातीय जिलों के भूमिहीन लोगों को भूमि प्रदान की जाएगी। इस दौरान उन्होंने वन अधिकार अधिनियम-2006 पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने नौ-तोड़ के विभिन्न पहलुओं पर भी जानकारी प्रदान की। बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर में मनरेगा, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इत्यादि जैसी कई योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि वह उनके विभाग के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं नागरिक अस्पताल चांगो में रिक्त पड़े पदों पर विस्तृत चर्चा की गई और कैबिनेट मंत्री ने इन पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग की ओर से प्रदान किए जा रहे मटर के बीज एवं जागरुकता शिविरों पर चर्चा हुई तथा इन शिविरों के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान रूपी वैली में सेब के किस्म के पौधों और कीवी पर चर्चा की गई तथा बागवानी विभाग द्वारा जिला में आयोजित किए गए जागरुकता शिविरों का ब्योरा मांगा गया। बागवानी विभाग को इन शिविरों के माध्यम से रूपी वैली में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पूह विकास खण्ड में बिजली की लो-वोल्टेज की समस्या का मामला उठाया गया तथा कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग को इस समस्या को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए और ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के स्थान चिह्नित करने को कहा ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। बैठक में पेयजल की समस्या, जल निकासी एवं विद्युत परियोजनाओं की ओर से अवैध डंपिंग की समस्या पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इससे पूर्व उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, सहायक आयुक्त विजय कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर-सरकारी सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed