फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk Producers Association is organizing farmers by holding meetings in every village

Rampur Bushahar News: न दूध की पेमेंट और न मिल रहे बढ़े दाम उत्पादक दत्तनगर में 23 को करेंगे प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Milk Producers Association is organizing farmers by holding meetings in every village
दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : संघ
. रामपुर, निरमंड, आनी, करसोग, नारकंडा और ननखड़ी के दूध उत्पादक जताएंगे रोष
विज्ञापन

. गांव-गांव में बैठकें कर किसानों को संगठित कर रहा दुग्ध उत्पादक संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रदेश सरकार ने हाल ही बजट में दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा तो की, लेकिन क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को अभी तक बढ़े हुए दाम नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता मापने की मशीनें न होना है। दूध उत्पादकों को दूध की पेमेंट भी समय पर नहीं मिल रही है। उत्पादकों को दो-दो महीने बाद दूध का भुगतान किया जा रहा है, जिससे उनमें काफी नाराजगी है। रोषजदा दुग्ध उत्पादक 23 अप्रैल को रामपुर के दत्तनगर में सरकार और मिल्क फेडरेशन प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल दूध उत्पादक संघ के आह्वान पर प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए निरमंड, रामपुर, आनी, करसोग, छतरी, नारकंडा और ननखड़ी ब्लॉक के पशुपालक भाग लेंगे। प्रदर्शन को लेकर इन दिनों दुग्ध उत्पादक संघ गांव-गांव में बैठकें कर किसानों को इकट्ठा कर रहा है। मंगलवार को शलोग में बैठक की। बैठक में किसानों से इस प्रदर्शन को सफल बनाने और दूध उत्पादकों की ज्वलंत मांगों को लेकर जागरूक किया गया। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान और सह संयोजक रणजीत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने बजट में दूध के दाम तो बढ़ा दिए हैं, जिसके लिए दूध उत्पादक संघ प्रदेश सरकार का आभार जता रहा है। उन्होंने कहा कि दूध के दाम बढ़ जाने के बाद भी गांवों में दूध के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। इसका मुख्य कारण सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने की जो मशीन होनी चाहिए, वो नहीं है। दूसरी तरफ दूध की पेमेंट समय पर न मिलने से भी दूध उत्पादक परेशानी झेल रहे हैं। दो-दो महीने के बाद दूध की पेमेंट हो रही है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को दत्तनगर में मिल्क फेडरेशन के साथ भी उठाया गया है, परंतु न तो सरकार, न ही मिल्क फेडरेशन इन समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशु औषधालयों में डॉक्टर के खाली पद होने से भी पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : संघ

दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed