फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of human service given through poster and slogan writing

Rampur Bushahar News: पोस्टर व नारा लेखन से दिया मानव सेवा का संदेश

Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
धुंदन विद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य मनोरमा कुमारी चड्ढा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रार्थना सभा में बाडेश्वर सदन की छात्रा कुमारी प्रीति ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने भाषण में बताया कि रेडक्रॉस केवल एक दिवस तक सीमित संस्था नहीं है, बल्कि यह विश्व के लाखों लोगों को जीवन प्रदान करने का कार्य करती है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस संस्था के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। रेडक्रॉस संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, सहायता और पीड़ित लोगों की रक्षा करना है। यह संस्था युद्ध, प्राकृतिक आपदा, महामारी और अन्य संकटों के समय बिना किसी जाति, धर्म या देश के भेदभाव के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed