फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of environmental protection given by planting saplings in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग के एनएसएस और एनसीसी की ओर से सिविल अस्पताल ठियोग के समीप पौधरोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता चंदन ने किया।


वहीं एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। दोनों इकाइयों की ओर से करीब 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस संस्था के पदाधिकारी डॉ. विकास नाथन, प्रो. चेतना नेगी, एनसीसी अधिकारी डॉ. चंद्रेश वर्मा ने बच्चों की सहायता की और पौधे लगाने में भी उनकी मदद की। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन ने बच्चों को प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य और आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध वातावरण और अन्य पर्यावरण से जुड़ी बातों के बारे में जागरूक किया। कहा कि पेड़ों का होना कितना आवश्यक है, इन सभी बातों पर बच्चों से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed