{"_id":"6aedda470262a6d0ed01957f","slug":"meritorious-students-felicitated-in-kumarsain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174376-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में मेधावियों को किया सम्मानित
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुमारसैन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम
Link Copied
पुलकित शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्र और तन्वी चौहान चुनी सर्वश्रेष्ठ छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (एसवीएम) कुमारसैन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुलकित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र और तन्वी चौहान को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, दसवीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा को अंग्रेजी साहित्य विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने पर विशेष प्रशस्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान की प्रायोगिक प्रतियोगिता में विजेता रहने पर तन्वी चौहान को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विरन और ध्रुव को भी प्रायोगिक प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे समर, नैना, अदिति और प्रिया को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में उपायुक्त जीएसटी ऊना एवं हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह सहयोगी देवकांत प्रकाश खाची ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज सहित स्टाफ ने उनका स्वागत किया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पंडित शशि पाल डोगरा, बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर, प्रधान प्रवीण वर्मा, प्रधान योगराज सहित क्षेत्र के कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वर्षभर की उपलब्धियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।