फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Memorandum submitted for transport, road, drinking water and electricity related problems

परिवहन, सड़क, पेयजल और विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर सौंपे ज्ञापन

Sun, 31 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for transport, road, drinking water and electricity related problems
विभागाधिकारियों से मिलते ग्राम सुधार कमेटी का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ननखड़ी खंड की देलठ पंचायत की ग्राम सुधार कमेटी टुटू का प्रतिनिधिमंडल रामपुर में विभागों के अधिकारियों से मिला। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और उनके स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम सुधार कमेटी टूटू के सदस्यों ने एक्सईएन जल शक्ति बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड और हिमाचल पथ परिवहन के रामपुर कार्यालय में जाकर समस्याओं बारे में मांग पत्र सौंपा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारी से मिल कर करीब डेढ़ किलोमीटर नालटू नाल से टूटू सड़क को विभाग के अधीन लाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस सड़क में सुधार करने की मांग की। ग्रामीणों ने एक्सईएन जल शक्ति बोर्ड को नौटी खड्ड से टुटू आने वाली पेयजल लाइन को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेयजल लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने की मांग की। कमेटी ने विद्युत बोर्ड के एक्सईएन से गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाने के मांग की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगग रामपुर के आरएम से मांग की कि जो बस रविवार को दोपहर को चल रही है, उसे नियमित रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सभी विभागों से उन्हें संतोषजनक आश्वासन मिले हैं। उन्हें समस्याएं जल्द दूर होने की उम्मीद है। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सिद्धार्थ सिंह राणा, गुलशन शर्मा, भारत भूषण शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, शांति स्वरूप, राजीव शर्मा, चंद्र शर्मा, दीपक, मदन कश्यप, सुमेश शर्मा, हरिदत्त शर्मा, साहिल शर्मा और बंटी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed