{"_id":"5dcab3dc8ebc3e5b1b5dd691","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml313881467","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों का कंपनी, सरकार कर रही शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों का कंपनी, सरकार कर रही शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ आनी इकाई की बैठक में कर्मचारियों ने पेश आ रही समस्याओं पर गहनता से चर्चा की। बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि आए दिन ऑउटसोर्स कर्मचारियों को विभिन्न परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। हर विभाग में कर्मचारियों का कंपनी और सरकार शोषण कर रही है। अध्यक्ष ने बताया कि ऑउटसोर्स कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है, न ही सरकार की ओर से कोई स्थायी नीति बनाई गई है और न ही अभी तक ईपीएफ जमा हो रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उनके लिए स्थायी पॉलिसी बनाई जाए, वेतन भी समय पर मुहैया करवाया जाए और स्वास्थ्य सुविधाएं व छुट्टियों का भी प्रावधान किया जाए।
संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी यदि किसी ऑउटसोर्स कर्मचारी की मृत्यु होती है, तो परिवार को दस लाख या एक सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं संघ ने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वहीं इस मौके पर आनी संघ अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, सचिव रवि ठाकुर, सह सचिव इंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष शलेंद्र शर्मा आजि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---