{"_id":"6a4ceb210c3533594f0ff0d2","slug":"meeting-held-in-jubbal-regarding-apple-season-and-monsoon-preparations-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-164207-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुब्बल में पैकिंग हाउस में सेब पैकिंग का शुल्क 200 रुपये प्रति पेटी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुब्बल में पैकिंग हाउस में सेब पैकिंग का शुल्क 200 रुपये प्रति पेटी तय
विज्ञापन
पिकअप और ट्रकों के मालभाड़े में कोई वृद्धि नहीं की गई
सेब सीजन, मानसून की तैयारियों को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल में सेब सीजन और मानसून की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। एसडीएम गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सेब सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पिकअप और ट्रकों के मालभाड़े में कोई वृद्धि नहीं की गई है। पूर्व निर्धारित दरें ही लागू रहेंगी। सेब पैकेजिंग सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। पैकिंग हाउस में सेब पैकिंग का शुल्क 200 रुपये प्रति पेटी निर्धारित किया गया है। इससे अधिक राशि वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी ग्रेडिंग एवं पैकिंग हाउस संचालकों को यूनिवर्सल कार्टन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही पैकिंग करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने एचपीएमसी अधिकारियों को सेब संग्रहण केंद्र समय पर शुरू करने और उनका समुचित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़कों के सुचारु संचालन और पेयजल आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया गया। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़कें बाधित होने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। इसके अलावा एसडीएम ने प्रवासी मजदूरों का पुलिस थानों में अनिवार्य पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल की अप्रिय घटनाओं में आरोपियों की पहचान करने में कठिनाई आई है। सभी बागवान और मजदूर मालिक अपने यहां कार्यरत प्रवासी मजदूरों का समय पर पंजीकरण कराएं। इससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से आगामी शुक्रवार को भांग उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।