फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeru-Rangle link road is dilapidated, Sangla, road problem, Kinnaur.

Rampur Bushahar News: मीरू-रांगले संपर्क मार्ग पर सफर बना जानलेवा

Tue, 17 Sep 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
पांच किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार, मरीजों और ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

सरकार, लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के तहत आने वाली मीरू-रांगले संपर्क सड़क की हालत बेहद खराब है। करीब पांच किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। ऐसे में हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। मीरू पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान मीरू किरण नेगी, हरमन नेगी, रूपेंद्र नेगी और प्रिमोल नेगी और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि खस्ताहाल सड़क के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, दो स्थानों पर तो सफर जानलेवा बना हुआ है। तिलचोका के पास पानी की निकासी न होने के कारण सड़क दलदल में बदल गई है। वहीं, रांगले जीरो प्वॉइंट में भी सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर निजी कंपनी के बड़े-बड़े वाहन भी दौड़ते हैं। इस कारण भी सड़क की हालत खराब हो रही है। कंपनी के अधिकारी सड़क को सुधारने के कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। सड़क की दयनीय दशा के कारण मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और निजी कंपनी से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है।


नाबार्ड के तहत सड़क का पहले चरण का कार्य पूरा कर दिया है। दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। फिलहाल, सड़क पास नहीं हुई है, फिर भी लोगों की सुविधाओं के लिए विभाग सड़क को सुधारने का हरसंभव प्रयास करता आ रहा है। - विद्या कुमार नेगी, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टापरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article