{"_id":"68f23eba4d1ca8d6a0087f59","slug":"mata-lati-jahari-temple-will-be-built-in-kharkang-with-an-expenditure-of-rs-80-lakh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-146352-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खड़कांग में 80 लाख से बनेगा माता लाटी जाहरी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खड़कांग में 80 लाख से बनेगा माता लाटी जाहरी का मंदिर
विज्ञापन
ड़कांग में माता लाटी जाहरी के मंदिर की आधारशिला रखते हुए एसजेवीएन के निदेशक कार्मिक अजय कुमार श
एसजेवीएन के निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने किया शिलान्यास
नाथपा-झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर भी रहे विशेष रूप से मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल की झाकड़ी पंचायत के खड़कांग में माता लाटी जाहरी का नया मंदिर बनेगा। इस पर 80 लाख रुपये की लागत आएगी। शुक्रवार को एसजेवीएन के निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने मंदिर का शिलान्यास किया। मंदिर कमेटी ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। निदेशक कार्मिक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दास राठी ने कहा कि यह मंदिर नाथपा-झाकड़ी परियोजना स्थल से महज कुछ दूरी पर था, लेकिन अनदेखी के कारण आज दिन तक मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया। अब निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने समाज में एकता और समरसता का संदेश देते हुए इस मंदिर के नव निर्माण की पहल की। इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह माता का बुलावा है कि वे आज यहां पर हैं। माता के मंदिर के साथ यहां के लोगों की जन भावनाएं जुड़ी हैं। ऐसे में इस मंदिर का जल्द निर्माण करवाना परियोजना की प्राथमिकता रहेगी। नियमानुसार मंदिर निर्माण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उनकी पत्नी शैली शर्मा और नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा एसजेवीएन के अधिकारी रूपेश पारपे, अजय कुमार, सोनी कुमार, सुनील दत्त शर्मा, ज्ञान चंद ठाकुर, मनीष शर्मा, कौशल्या नेगी, नीतीश कुमार, संदीप नेगी, बृज उपाध्याय, झाकड़ी पंचायत की प्रधान सुषमा देवी, बीडीसी सदस्य चिंता देवी, गौरा पंचायत प्रधान अजय राणा, सनारसा पंचायत प्रधान मस्तराम चौहान, मंदिर कमेटी सचिव प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष खेमराज, उपाध्यक्ष सुंदरलाल, कर्मचंद, जयसिंह, नंदलाल, बलदेव जोगटा सहित अन्य मौजूद रहे।