{"_id":"688a01003f77d6bc18021a81","slug":"marssonina-blotch-disease-is-spreading-rapidly-in-apple-orchards-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-140464-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब की बगीचे में तेजी से फैल रहा मार्सोनिना ब्लाच रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब की बगीचे में तेजी से फैल रहा मार्सोनिना ब्लाच रोग
विज्ञापन
बगीचों में नहीं थम रहा असमय पतझड़ का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के बागीचे में मार्सोनिना ब्लाच रोग तेजी से फैल रहा है। बगीचों में पतझड़ का सिलसिला नहीं रुक रहा है। इससे सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इस कारण कई बागवान समय से पहले ही सेब को तोड़कर मंडियों में भेज रहे हैं। विशेषज्ञों ने बागवानों को रोग की रोकथाम के लिए कांटेक्ट फंगीसाइट दवाइयों के छिड़काव की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बगीचों में मार्सोनिना रोग तेजी से पनप रहा है। पत्ते पीले होकर झड़ रहे हैं। कई बगीचों में पत्ते पूरी तरह से झड़ गए हैं। इससे फलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। फलों का विकास रुक गया है। गुणवत्ता न होने के कारण बागवानों को सेब के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ डाॅ. संजय चौहान ने बताया कि अधिकांश सेब के बगीचे मार्सोनिना ब्लाच रोग की चपेट में हैं। मध्यम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब तुड़ान के लिए समय है। रोग की रोकथाम करने के लिए बागवान 15 दिनों के अंदर लगातार कांटेक्ट फंगीसाइट दवाइयों का छिड़काव करें। अधिक जानकारी के लिए बागवान विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।