{"_id":"696e0ffeffd5372327041412","slug":"major-health-institutions-mahatma-gandhi-hospital-kheneri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152523-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुश्क सर्दी की मार : अस्पताल पहुंच रहे खांसी, जुकाम, गला दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुश्क सर्दी की मार : अस्पताल पहुंच रहे खांसी, जुकाम, गला दर्द के मरीज
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में सोमवार को पर्ची बनाने को लगी कतार। संवाद
लाइव रिपोर्ट
. डॉक्टरों की सलाह-सुबह की ठंड में बाहर न निकलें और गर्म पानी का करें सेवन
. धूल और धुएं से रखें बचाव, घर से बाहर जाने पर करें मास्क का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खुश्क सर्दी की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में रोजाना सर्दी, खांसी, जुकाम, गला दर्द और एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। चार जिलों के सात उपमंडलों के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी में भी हर रोज 200 से 250 मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद खुली अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गई। सुबह से ही तीमारदार और मरीज पर्ची काउंटर की लाइन में लग गए। पर्ची बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक ओपीडी के बाहर कतारें लगी रहीं। सोमवार को अस्पताल में करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें से करीब 200 मामले सर्दी, खांसी और एलर्जी से जुड़े हुए थे। लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण जहां क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है, वहीं बारिश न होने से धूल और धुएं की समस्या से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सूखे के कारण ठंड का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है और एलर्जी से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों सुबह की ठंड में बाहर निकलना घातक हो सकता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह बाहर निकलें। साथ ही खुश्क ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। प्रदूषण के कारण धूल और धुएं की समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे में प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम, गला दर्द और एलर्जी से जुड़े मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। खुश्क सर्दी के चलते सुबह शाम ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसी ठंड में घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े जरूर पहनें। सूखे के कारण धूल और धुएं की समस्या भी बीमारियों का कारण बन रही है। लोग गर्म पानी पिएं और ठंड से बचें।-- डॉ. पदम शर्मा, चिकित्सक, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
. डॉक्टरों की सलाह-सुबह की ठंड में बाहर न निकलें और गर्म पानी का करें सेवन
. धूल और धुएं से रखें बचाव, घर से बाहर जाने पर करें मास्क का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खुश्क सर्दी की मार लोगों पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में रोजाना सर्दी, खांसी, जुकाम, गला दर्द और एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। चार जिलों के सात उपमंडलों के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी में भी हर रोज 200 से 250 मरीज सर्दी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को एक दिन की छुट्टी के बाद खुली अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गई। सुबह से ही तीमारदार और मरीज पर्ची काउंटर की लाइन में लग गए। पर्ची बनवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दोपहर तक ओपीडी के बाहर कतारें लगी रहीं। सोमवार को अस्पताल में करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें से करीब 200 मामले सर्दी, खांसी और एलर्जी से जुड़े हुए थे। लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण जहां क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है, वहीं बारिश न होने से धूल और धुएं की समस्या से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सूखे के कारण ठंड का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है और एलर्जी से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों सुबह की ठंड में बाहर निकलना घातक हो सकता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनकर ही सुबह बाहर निकलें। साथ ही खुश्क ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। प्रदूषण के कारण धूल और धुएं की समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे में प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम, गला दर्द और एलर्जी से जुड़े मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। खुश्क सर्दी के चलते सुबह शाम ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसी ठंड में घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े जरूर पहनें। सूखे के कारण धूल और धुएं की समस्या भी बीमारियों का कारण बन रही है। लोग गर्म पानी पिएं और ठंड से बचें।
विज्ञापन