फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahila Congress KinnaurMahila Congress Kinnaur

मंत्री की बुराई करने के अलावा विपक्ष ने क्या भूमिका निभाई : सरोज

Thu, 04 Dec 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
. जगत सिंह की गई टिप्पणी को लेकर जयराम ठाकुर पर भड़की महिला कांग्रेस किन्नौर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ जयराम ठाकुर की ओर से विधानसभा और सार्वजनिक मंचों पर इस्तेमाल की जा रही आपत्तिजनक भाषा और टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। रिकांगपिओ में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सरोज नेगी ने कहा कि जब भी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में जयराम ठाकुर को आइना दिखाने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने नेगी के विरुद्ध व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के दौरान भी जयराम ठाकुर ने घटिया राजनीति की। जब मंत्री जगत सिंह नेगी सिराज, चंबा और अन्य क्षेत्रों में आपदा प्रभावित लोगों का दुखदर्द बांटने पहुंचे थे, तब जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों को बहला फुसलाकर मंत्री के साथ गलत व्यवहार करने का कार्य किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से मंत्री नेगी के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों जैसे अपने खलटे में रहना और नॉनसेंस को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सरोज नेगी ने किन्नौर भाजपा नेताओं और दो महिला पदाधिकारियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता से पूछा कि मंत्री नेगी की बुराई करने के अलावा उन्होंने विपक्ष में रहकर क्या भूमिका निभाई है। खासकर पिछले दो साल से निगुलसरी में लगातार प्राकृतिक आपदा की स्थिति बनी रहने के बावजूद उनका कोई योगदान नहीं रहा। विपक्ष को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि लगातार मंत्री नेगी की बुराई करनी चाहिए और व्यक्तिगत मुद्दों पर छींटाकशी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed