फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahadev Boys Pat became the winner in the Challenger Cup Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव बॉयज पाट बना विजेता

Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahadev Boys Pat became the winner in the Challenger Cup Cricket Tournament
तकलेच में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
विजेता टीम को 1.33 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

मैक्सी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, पृथ्वी चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
तकलेच में आयोजित ग्रामीण स्तरीय चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में महादेव बॉयज पाट की टीम विजेता बनी है। पृथ्वी और अर्जुन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। महासू क्रिकेट क्लब (एमसीसी) थेडा ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। खिताबी मुकाबला महादेव बॉयज पाट और डेक्कन चार्जर भद्राश के मध्य खेला गया। पाट ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में दो विकेट खोकर 126 रन का लक्ष्य दिया। पृथ्वी ने 53 और अर्जुन ने भी 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी भद्राश की टीम के सलामी बल्लेबाज विपिन ने 11 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाए। भद्राश की टीम 88 रन पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी बालक राम डोरटा और अशोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 1.33 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 61 हजार की राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सुशील सोनी मैक्सी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। पृथ्वी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, यश मेहता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विपिन को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, चंद्र को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और अंकुश मांटा को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजक कमेटी के सराहना की और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा। कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी काफी महत्व है। इस मौके पर सोहन लाल, निटू मजटू, राजेंद्र जिहान, महेंद्र मजटू, नारपाल, मंगत राम, सोनू मजटू, डिंपल, रॉकू जिहान,लबू, सुरेश, बॉबी, लाल सिंह, जगू मजटू, प्रदीप मजटू, शीटू भलूनी, बंटी मजटू और विशेषर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed