फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Madavag won in volleyball, and Khagna won in kabaddi

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में मड़ावग और कबड्डी में खगना जीता

Sun, 06 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
चौपाल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 22 विद्यालयों की 300 छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ावग में चार दिवसीय खंड स्तरीय बालिका अंडर-19 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों की 300 छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में मड़ावग ने देवत को हराया, जबकि बैडमिंटन में खद्दर को शिकस्त दी। शतरंज में चौपाल ने देवत को पराजित किया। कबड्डी का खिताब खगना ने चौपाल को हराकर जीता, जबकि खो-खो में कराटी ने धबास को हराकर बाजी मारी। लोकनृत्य में मड़ावग और समूह गान में चौपाल की टीमें प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में भी मड़ावग की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समग्र प्रदर्शन में मेजबान मड़ावग और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल का दबदबा रहा। मड़ावग स्कूल ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, लोकनृत्य, भाषण और एकल गीत में पहला स्थान हासिल किया। पीएमश्री चौपाल स्कूल ने मार्च पास्ट, शतरंज, समूह गान, शास्त्रीय एकल गायन, वाद्य संगीत और संस्कृत श्लोक में जीत दर्ज की। समापन समारोह में जोन समन्वयक हरि शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पुलिस उपाधीक्षक चौपाल संतोष चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। समापन अवसर पर छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान ‘अखंड शिक्षा ज्योति’ योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। मड़ावग स्कूल की प्रधानाचार्या शीला चौहान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय विद्यालय स्टाफ, छात्राओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग को दिया। उन्होंने सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्राएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article