फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Love Brothers Spartan Wins DJ Nation Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: लव ब्रदर्स स्पार्टन बना डीजे नेशन क्रिकेट का विजेता

Fri, 26 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Love Brothers Spartan Wins DJ Nation Cricket Tournament
रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी स्पार्टन टीम के खिलाड़ी म
मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 4 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

आदिल वाणी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, कमलप्रीत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में आयोजित डीजे नेशन क्रिकेट प्रतियोगिता में लव ब्रदर्स स्पार्टन विजेता बना है। प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने भी मैच का भरपूर लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला लव ब्रदर्स स्पार्टन और बड़ोग के मध्य खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। बड़ोग की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 84 रन का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी स्पार्टन की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर आदिल वाणी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। कमलप्रीत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अजहर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सुनोहित सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुने गए। खिताबी मुकाबले में विनय असवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमकॉन के निदेशक विकेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डीजे नेशन के अध्यक्ष साहिल सागर और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि डीजे नेशन की ओर से काफी सराहनीय प्रयास है। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 4 लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को 2 लाख और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। डीजे नेशन संस्था के अध्यक्ष साहिल सागर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि डीजे नेशन भविष्य में भी बेहतर बुशहर के निर्माण और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि डीजे नेशन स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का सफल आयोजन न केवल खेलों के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह का प्रतीक बना, बल्कि यह भी सिद्ध कर गया कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर प्रबंधन के बल पर रामपुर राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की मेजबानी करने की पूरी क्षमता रखता है।


लोक गायकों ने किया मनोरंजन
समारोह को और भी यादगार बनाने के लिए लोक गायक एसी भारद्वाज और डॉ. संतोष तोशी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। लोक गायकों की शानदार प्रस्तुतियों खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed