{"_id":"6a4e3a2aabc37e645804ca93","slug":"lost-iphone-17-returned-to-tourist-from-odisha-in-chitkul-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164317-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छितकुल में ओडिशा के पर्यटक को लौटाया खोया हुआ आईफोन 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छितकुल में ओडिशा के पर्यटक को लौटाया खोया हुआ आईफोन 17
विज्ञापन
हीरा सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
ओडिशा से छितकुल घूमने आए पर्यटक बासुदेव का खोया हुआ आईफोन-17 स्थानीय लोगों की ईमानदारी के चलते सुरक्षित रूप से वापस मिल गया। ओडिशा के पर्यटक किन्नौर के पर्यटन स्थल छितकुल घूमने आए हुए हैं। इस दौरान पर्यटक बासुदेव का आईफोन-17 कहीं खो गया। यह फोन छितकुल के शीशाग के पास हीरा सिंह और उनके परिजनों को मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए आईफोन पंचायत को सौंपा। वहीं, पंचायत उप प्रधान सुधीर ने कहा कि ओडिशा से छितकुल घूमने आए पर्यटक बासुदेव को खोया हुआ आईफोन-17 लौटा दिया है। वहीं, पर्यटक बासुदेव ने खुश होकर एक हजार रुपये इनाम स्वरूप भेंट किए और ईमानदारी की सराहना की। छितकुल पंचायत के उप प्रधान सुधीर नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की ईमानदारी और सहयोग की भावना के कारण पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित मिल गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य क्षेत्र की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करते हैं और पर्यटकों का विश्वास भी मजबूत करते हैं।