Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Linking bank and post office accounts with Aadhaar is mandatory for social security pensions

Rampur Bushahar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए बैंक और डाकघर खातों को आधार से जोड़ना जरूरी

Thu, 19 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर ने पेंशनधारकों से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को बैंक और डाकघर के बचत खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य होगा। जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर स्थित रिकांगपिओ ने सभी पेंशनधारकों से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। जिला कल्याण अधिकारी किन्नौर नितिन राणा के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ऑनलाइन माध्यम से दिया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक और डाकघर बचत खाते का आधार से जुड़ा होना जरूरी है। जिन पेंशनधारकों ने अभी तक अपने खातों को आधार से नहीं जोड़ा है, वे संबंधित बैंक या डाकघर में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि पोर्टल के माध्यम से उनकी पेंशन जारी की जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष अप्रैल और सितंबर माह में नवीनतम छह माह का जीवन प्रमाण पत्र, बीपीएल एवं आय प्रमाण पत्र सहित चिकित्सा प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। चिकित्सा प्रमाण पत्र में लाभार्थी के दीर्घकालीन उपचार का उल्लेख होना चाहिए। इन दस्तावेज को सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित करवाकर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिला कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित लाभार्थियों से आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय रिकांगपिओ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article