फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   legal awarness camp held in pooh kinnaur

पूह में ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार

Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर निशांत वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि विधिक साक्षरता शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ कानूनी तौर पर साक्षर बनाना भी है। इसके साथ ही प्राधिकरण की ओर से दी जा रही मुफ्त कानूनी सहायताओं के बारे में भी जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से आपसी झगड़ों को पंचायत स्तर, मध्यस्थता और लोक अदालत के माध्यम से निपटाने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोग अपने न्यायिक मामले अदालत में दर्ज कर सकते हैं। शिविर में प्राधिकरण के सौजन्य से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जा रही निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। जागरूकता शिविर का उद्देश्य जिले के ऐसे सभी व्यक्ति जो आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग (अनुसूचित जाति, जनजाति), महिलाएं, असहाय, नाबालिग बच्चे, ऐसी महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्ति जिनका कोई सहारा नहीं है और जिन्हें बुढ़ापे में अकेला छोड़ दिया जाता है, को कानूनी अधिकारों से अवगत करवाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ऐसे व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह और कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। खंड विकास अधिकारी विजय कांत नेगी ने भी कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर ग्राम पंचायत पूह प्रधान राजेश कुमार, उपप्रधान दोरजे नेगी, ग्राम पंचायत नमज्ञा प्रधान बलदेव नेगी और विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि और पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed