फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lectiricity board employee protest in rampur for many demands

बिजली संशोधन बिल के खिलाफ आउटसोर्स कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
lectiricity board employee protest in rampur for many demands
निजीकरण के विरोध में हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन बिजली बोर्ड कार्यालय के ब? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बिजली संशोधन बिल के खिलाफ मंगलवार को आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर एक बजे से दो बजे तक कर्मचारियों ने बिजली का निजीकरण बंद करो, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाओ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन ने रामपुर के अध्यक्ष अजीत कुमार और परिचालन वृत्त उपाध्यक्ष सुंदर जिष्टू की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इस दौरान निजीकरण के विरोध में हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के विभिन्न यूनिटों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। रामपुर वृत्त के विद्युत विभाग सर्कल के तहत आने वाले सभी आउटसोर्स कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने उनकी अनदेखी पर भी रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से बिजली बोर्ड का निजीकरण बंद करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने और आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बंद करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी संघ विद्युत कर्मचारी संघ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और हमेशा सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में रामपुर, आनी, कुमारसैन, ज्यूरी और कोटला यूनिट के कर्मचारियों ने भाग लिया। संघ ने कहा कि बिजली संशोधन बिल के दुष्प्रभावों से आम जनता की दुश्वारियां बढ़ेंगी। इस मौके पर आनी अध्यक्ष झाबा राम, नेत्र ठाकुर, संजीव शर्मा, रघुवीर, सुरेश राणा, संतोष कुमार, रामानंद, राजू और बंटी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed