{"_id":"62a386ac98040247774b1e41","slug":"lebourer-protest-in-nirth-for-salary-rampur-hp-news-sml411742580","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने से वेतन नहीं मिलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते श्रमिक।
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों ने वेतन नहीं मिलने पर निरथ में शुक्रवार को नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच महीने वेतन नहीं मिल रहा है। इस वजह से उनके लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के महासचिव अमित ने बताया कि बीते पांच माह से मजदूरों को ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया है।
एक मजदूर को तो छह माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में सभी मजदूरों में भारी रोष है। इसको देखते हुए मजदूरों ने सीटू के बैनर तले प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप मजदूरों ने एनएच का निर्माण कार्य बंद कर दिया है। यूनियन ने चेताया है कि अगर ठेकेदार मजदूरों को समय पर वेतन की अदायगी नहीं करेगा तो वह उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
सीपीएम लोकल कमेटी सचिव कुलदीप और नीरथ यूनियन अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर, सचिव राम लाल, रणजीत, मोहित और योगेंद्र ने कहा कि विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी और ठेकेदार मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। श्रम कानूनों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। उन्हें न वेतन, न कोई आईकार्ड, न ही हाजिरी कार्ड दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रकाश, तिलक राज, जगदीश, ओम प्रकाश, जॉनी, तेज राम, यशपाल, राजू, रमेश, मदन लाल, पवन और अमन सहित कई अन्य मौजूद रहे।