फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lawn tennis workshop to be held in Rikangpio from 17th

Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के लिए सराहन से निकली कलश यात्रा

Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lawn tennis workshop to be held in Rikangpio from 17th
सराहन पंचायत के तहत राजदरबार से कलश यात्रा का शुभारंभ करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित
आठ जुलाई को पुण्यतिथि पर भीमाकाली मंदिर के पास स्थापित होगी, 54 पंचायतों से लाई जाएगी मिट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में भीमाकाली मंदिर के पास आठ जुलाई को पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों से मिट्टी लाई जाएगी। रविवार को सराहन पंचायत से कलश यात्रा शुरू कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। सराहन पंचायत के ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस कलश में सबसे पहले सराहन पंचायत से मिट्टी लाई गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अमर रहे नारे से पूरा सराहन गूंजा उठा। इस दौरान बुशहर कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। यह कलश यात्रा रविवार को सराहन, किन्नू, मशनू और दोफदा पंचायत तक पहुंची। सोनी ने कहा कि रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आठ फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसे जयपुर में तांबे से निर्मित किया जा रहा है। मूर्ति पर करीब 15 लाख का खर्चा प्रस्तावित है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों के आम लोगों की जनभावना को देखते हुए छह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा सराहन में स्थापित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की जन्म स्थली सराहन ही है। ऐसे में यहां मां भीमाकाली के चरणों में उनकी मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है। इसके सौंदर्यीकरण का कार्य भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी हैं रामपुर के लोगों की भावनाएं : विक्रमादित्य

मंत्री लोक निर्माण विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भावनाएं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जुड़ी हैं, इसलिए इस प्रतिभा को लगाने के लिए सभी लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसके लिए सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पद चिह्नों पर चलकर रामपुर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं और निपटारा करने का आश्वसन दिया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शिमला चंद्रप्रभा नेगी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सराहन पंचायत के तहत राजदरबार से कलश यात्रा का शुभारंभ करते  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित

सराहन पंचायत के तहत राजदरबार से कलश यात्रा का शुभारंभ करते लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article