{"_id":"5dea80a28ebc3e1bfd06270b","slug":"lavi-fair-rampur-hp-news-sml3167715121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने व्यापारियों को दिए सामान समेटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने व्यापारियों को दिए सामान समेटने के निर्देश
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गत 11 नवंबर से रामपुर में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का विधिवत समापन हो चुका है। मेले में सजी दुकानों को हटाने के प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं और मेला मैदान में दुकानों को हटाने का कार्य भी शुरू हो गया है। व्यापारियों की मांग को देखते हुए लवी मेले को पांच दिसंबर तक सजाने की प्रशासन ने मंजूरी दी थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।
करीब तीन सौ वर्ष से रामपुर में आयोजित हो रहे व्यापारिक लवी मेले को समाप्त करने की अंतिम तिथि प्रशासन ने पांच दिसंबर घोषित कर रखी थी। शुक्रवार को प्रशासन ने नेशनल हाईवे पांच और पाट बंगला मैदान में सजी दुकानों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि, प्रशासन ने व्यापारियों को स्टाल खाली करवाने के लिए एक लाउड स्पीकर वाला वाहन भी तैनात कर दिया है। इसके माध्यम से व्यापारियों को दुकानें हटाने के बारे में सूचित किया जा रहा है। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष व्यापारियों को अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी वाजिब दामों पर गर्म कपड़े और घरेलू इस्तेमाल का सामान खरीदा। शुक्रवार को दुकानें हटाने के बावजूद लोगों की खासी भीड़ मेले में जुटी रही। आखिरी दिन होने के चलते व्यापारियों ने अपने सामान में काफी छूट दे रखी थी। एक-दो दिन में एनएच पांच और मेला मैदान पाटबंगला को पूरी तरह से खाली करवा दिया जाएगा। हर वर्ष इस मेले में जहां लोग गर्म कपड़ों, बर्तनों, खेती में इस्तेमाल होने वाले औजारों और किन्नौर लाहौल स्पीति से आने वाले मसालों की जमकर खरीदारी करते हैं।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि लवी मेले में सजी दुकानों को खाली करने के निर्देश प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। व्यापारियों को सूचित करने के लिए लाउड स्पीकर वाला वाहन इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से जल्द अपना सामान समेटने और स्टालों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।