फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair

पाटबंगला मैदान में आज होगी घुड़दौड़, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता

Tue, 05 Nov 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पूर्व मेला मैदान में बुधवार को घुड़दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें किन्नौर, शिमला और लाहौल स्पीति से आए घुड़सवार भाग लेंगे। मेले से पूर्व आयोजित अश्व प्रदर्शनी में इस वर्ष कुल 222 अश्वों का पंजीकरण किया गया है। मंगलवार को 112 घोड़ों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से करीब 50 घोड़ों की बिक्री हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अश्व पालकों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अश्व पालकों को अश्व प्रजनन संबंधी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। वहीं अश्वों में होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विषयवाद विशेषज्ञों ने अश्व पालकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं कृषि विभाग से आए अधिकारियों ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन

पशु पॉलीक्लिनिक रामपुर के प्रभारी डॉ. सुरेश कपूर ने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन कुल 112 घोड़ों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें से 50 घोड़े बिक चुके हैं। मंगलवार को अश्व पालकों के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अश्वों के पालन पोषण और अन्य समस्याओं बारे प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को मेला मैदान में घुड़दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. अशोक चौहान, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. रोशन लाल, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. विकास, रंजीत वर्मा, करण देप्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed