फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair in rampur

Rampur Bushahar News: लवी मेले में नशा मुक्त हिमाचल, आपदा प्रबंधन और सडक़ सुरक्षा के बारे में करेंगे जागरूक

Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
मेला समिति की ओर से जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों का होगा आयोजन
विज्ञापन


स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर भी लगेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की तैयारियां अब जोर-शोर से चल रही हैं। लवी मेला समिति की ओर से मेले को खास बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि कई गतिविधियां मेले में पहली बार आयोजित की जाएंगी।

11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए लवी मेला समिति की ओर से खेल स्पर्धाएं, जागरूकता और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जागरूकता और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों, महिलाओं और आम समाज को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश में सबसे गंभीर बनी नशे की समस्या को लेकर ड्रग फ्री हिमाचल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता जागरूकता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ और हरा भरा, प्लास्टिक मुक्त लवी मेला और पौधरोपण जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं महिला व बाल सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक जागरूकता और सहभागिता के लिए मेला समिति की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed