फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide

भारी बरसात में मकान पर आया ल्हासा

Wed, 31 Jul 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
landslide
देवरीघाट पंचायत सुरेश वेक्टा के घर में आया मलबा - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के साथ लगती देवरीघाट पंचायत में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक मकान की रसोई पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। प्रभावित सुरेश वेक्टा के अनुसार बुधवार को अचानक से पहाड़ी से मलबा उनके घर की रसोई पर आ गिरा। दस कमरों के इस घर में 12 से अधिक लोग रहते हैं, हालांकि हादसे के समय कोई भी रसोई में नहीं था। सुरेश के भाई बिट्टू के अनुसार घर के सभी बच्चे स्कूल गए थे और बाहर बारिश हो रही थी। घर के बाकी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान यह घटना घटी।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान सुरेश वर्मा मौके पर पहुंचे, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। नायब तहसीलदार अनिल सूद ने मौके का दौरा किया और फौरी राहत के रूप में तिरपाल देने की घोषणा के साथ पटवारी को नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित परिवार को साथ लगते घर में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed