फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide not stop yet in jeury nh

ज्यूरी में नेशनल हाइवे भूस्खन जारी, खतरा बरकरार

Wed, 08 Sep 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
landslide not stop yet in jeury nh
ज्यूरी में एनएच बाधित होने से बुधवार को लगी वाहनों की लंबी कतारें। - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे-5 ज्यूरी के समीप तीसरे दिन भी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद होता रहा। पहाड़ी से रूक-रूककर हो रहे भूस्खलन से यहां अभी भी सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इस वजह से बुधवार को दिन भर नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने 33 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम हाइवे को यातायात के लिए बहाल किया था लेकिन मंगलवार रात को भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर लटका मलबा एनएच पर गिरता रहा।
विज्ञापन

इससे यातायात बार-बार अवरुद्ध होता रहा। विभाग की बड़ी और छोटी मशीनों के साथ अधिकारी दिन भर सड़क बहाल करने में लगे रहे। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इसमें बसें, ट्रक और छोटी गाड़ियां शामिल हैं। नेशनल हाईवे बार-बार बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे रामपुर मंडल के एक्सईएन किशोरी लाल सुमन ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ी से अभी भी भूस्खलन हो रहा है। सड़क के ऊपर पहाड़ी में अभी भी काफी मलबा टिका हुआ है। इससे बीच-बीच में अचानक भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed