फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide in Sainj halts vehicle movement on NH for seven hours

Rampur Bushahar News: सैंज में भूस्खलन से एनएच-305 पर सात घंटे थमे वाहनों के पहिये

Thu, 03 Sep 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Sainj halts vehicle movement on NH for seven hours
सैंज के समीप भूस्खलन होने से लगा जाम। संवाद
सुबह 5:00 बजे दरका पहाड़, दोपहर 12:00 बजे बहाल हुआ यातायात
विज्ञापन


सड़क के बहाल होने के बाद भी जाम से लोग हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सैंज से करीब 200 मीटर दूरी पर वीरवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण एनएच-305 पर करीब सात घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सुबह करीब 5:00 बजे एनएच पर अचानक पहाड़ से भूस्खलन होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा मलबे से भर गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहन सिंह, उमेश कुमार और प्रदीप सहित अन्य लोगों ने कहा कि भूस्खलन के बाद सड़क से मलबा हटाने के लिए मशीनरी करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची। यदि समय पर मशीनरी पहुंच जाती तो सड़क को काफी पहले यातायात के लिए बहाल किया जा सकता था। लंबे समय तक सड़क बंद रहने के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और जरूरी काम से आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर सुबह 10:00 बजे मशीनरी पहुंची और पूर्वाह्न 11:45 बजे एनएच-305 पर यातायात बहाल किया गया। हालांकि, सड़क खुलने के बाद भी मौके पर वाहनों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूस्खलन स्थल के पास ही पुलिस चौकी मौजूद थी, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर कोई पुलिस जवान मौजूद नहीं था। इससे सड़क बहाल होने के बाद वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने में भी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी की त्वरित व्यवस्था की जाए और भूस्खलन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को घंटों सड़क बंद रहने की समस्या से न जूझना पड़े। उधर, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि पूर्वाह्न 11:45 बजे एनएच यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article