फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lakshman Singh Chauhan becomes President of the Kuddu Fruit and Vegetable Growers' Association.

Rampur Bushahar News: लक्ष्मण सिंह चौहान बने कुड्डू फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष

Sat, 18 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lakshman Singh Chauhan becomes President of the Kuddu Fruit and Vegetable Growers' Association.
फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुड्डू की  की नई कार्यकारिणी। संवाद
सेब सीजन में बागवानों को उचित किराये पर ट्रक उपलब्ध कराने का किया वादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। फल एवं सब्जी उत्पादक संघ कुड्डू की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को किया गया। पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह जगटा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मण सिंह चौहान को अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा विशन सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, भरत सिंह ठाकुर को प्रधान और मोहिंद्र जगटा को उपप्रधान बनाया गया। सुधीर चौहान कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र शर्मा महासचिव और गणेश दत्त शर्मा सचिव चुने गए। नरेंद्र झौहटा सह सचिव तथा प्रमोद शर्मा प्रेस सचिव का पद संभालेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बागवानों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी ने सेब सीजन में बागवानों को उचित किराए पर ट्रक उपलब्ध कराने का वादा किया है। अन्य वाहन भी सेब ढुलाई के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा कि बागवानों को कोई परेशानी न हो। बैठक में पिछले साल के आय-व्यय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र के अन्य किसान बागवान भी इस बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed