फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kurpan River, Nithar, flood debris threat, Daropa Bailey Bridge, Dattanagar village in danger

Rampur Bushahar News: बाढ़ के पत्थर, लकड़ी के मलबे से डरोपा बेली ब्रिज और दत्तनगर गांव को खतरा

Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kurpan River, Nithar, flood debris threat, Daropa Bailey Bridge, Dattanagar village in danger
कुर्पण खड्ड में बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण सतलुज नदी किनारे जमा हुआ मलबा। संवाद
कुर्पण खड्ड में खतरे की घंटी बजा रहा जमा हुआ मलबा
विज्ञापन


वर्ष 31 जुलाई को कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ के बाद बढ़ीं ग्रामीणों की दुश्वारियां
ग्रामीणों ने समय रहते प्रशासन से जमा हुए मलबे को उठाने की लगाई गुहार

हितेश भारती

नित्थर (कुल्लू)। डरोपा गांव और बेली ब्रिज के साथ जमा हुए मलबे से डरोपा बेली ब्रिज समेत दत्तनगर गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। 31 जुलाई, 2024 को कुर्पण खड्ड में बाढ़ आने से पत्थर और लकड़ी के मलबे के ढेर यहां जमा हो गए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जमा हुए मलबे को उठाने की गुहार लगाई है।
पिछले साल बाढ़ आने से कुर्पण खड्ड से सटे क्षेत्रों में भारी तबाही हुई थी। इस दौरान खड्ड पर बने छोटे-बड़े पुल बाढ़ में बह गए थे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आया मलबा, विशालकाय पत्थर, बड़े-बड़े पेड़ डरोपा बेली ब्रिज से लेकर सतलुज नदी तक जमा गए थे। उस दौरान बाढ़ का पानी दत्तनगर पुल तक और पुल के साथ के क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति पैदा हो हो गई थी। वहीं गड़ेज, देहरा, नित्थर, लोट और दुराह पंचायतों के लोगों की आवाजाही बंद हो गई थी और उन्हें लूहरी होकर अतिरिक्त सफर तयकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा था। गडेज पंचायत के प्रधान दारा सिंह कायथ सहित पंचायत के ग्रामीणों और दत्तनगर गांव के ओमप्रकाश, सुलेमान, श्याम सिंह, रमन कुमार, प्रभात और संजीव कुमार सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले कुछ माह बाद फिर से बरसात आने वाली है। सतलुज नदी के साथ मलबा इतना ज्यादा है, जिससे पानी पीछे की तरफ आ सकता है। जलभराव की स्थिति फिर पैदा हो सकती है, जिससे दत्तनगर पुल समेत आसपास के क्षेत्रों को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन को इस बारे में कई बार बताया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इस मलबे से आगामी बरसात में खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन



इस समस्या को लेकर डिजास्टर के माध्यम से प्रपोजल तैयार कर भेज दिया है। उम्मीद है कि शीघ्र मलबा उठा लिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाएगा। - मनमोहन सिंह, एसडीएम निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्पण खड्ड में बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण सतलुज नदी किनारे जमा हुआ मलबा। संवाद

कुर्पण खड्ड में बीते वर्ष आई बाढ़ के कारण सतलुज नदी किनारे जमा हुआ मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article