फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumarsain School achieved 100% result in Science and Commerce

Rampur Bushahar News: ग्यारहवीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में हर्षद ने रहे स्थान

Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य में शत-प्रतिशत रहा परिणाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री जेबीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन ने सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ग्यारहवीं (जमा-1) में विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में हर्षद कुमार ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा ने 78.80 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और रिधिमा कश्यप ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सम्प्रीति ने 87 प्रतिशत अंक लेकर पहला, आर्यन 432 अंक लेकर दूसरा और सात्विक ने 430 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। मानविकी संकाय का परिणाम भी सराहनीय रहा। मीनाक्षी ने 74.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, हिमानी ने 72.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय और मन्नत 72.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कक्षा 9वीं का परिणाम भी शानदार रहा। धनिष्ठा ने 89.29 प्रतिशत अंक के साथ पहला, दीक्षित कुमार ने 80.29 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, जाह्नवी और सनाया श्याम ने 77.14 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

अभिभावकों और शिक्षकों ने कई मुद्दों पर किया मंथन
इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने कई मुद्दों पर मंथन किया। कार्यक्रम में एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों के बारे जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed