Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumarsain Public Works Department Rest House, Fire Station Office Building

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में अग्निशमन स्टेशन कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद तेज

Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक में तकनीकी, पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में प्रस्तावित अग्निशमन स्टेशन कार्यालय भवन के निर्माण परियोजना के संबंध में हितधारक परामर्श ने बैठक की। अध्यक्षता पीएमडीसी के प्रतिनिधि मोहित चौहान और अनिल कुमार ने की। इसमें अग्निशमन विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों सहित अन्य स्थानीय हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में अग्निशमन स्टेशन कार्यालय भवन के निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी, पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं पर चर्चा की गई। उपस्थित विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही सभी हितधारकों ने स्पष्ट किया कि उन्हें भवन निर्माण को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। हालांकि, बैठक में निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे के सुरक्षित निपटान और आसपास के क्षेत्र पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने आए। आईटीआई कुमारसैन के प्रतिनिधि दिनेश कश्यप ने सुझाव दिया कि निर्माण अवधि के दौरान आईटीआई तक जाने वाली सड़क का उचित निर्माण और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण मलबे को केवल निर्धारित और स्वीकृत स्थलों पर ही निपटाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वन विभाग के प्रतिनिधि ने मलबा निपटान स्थलों पर सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने सुझाव दिया कि मलबे के फैलाव अथवा खिसकने की संभावना को रोकने के लिए डंपिंग स्थलों पर मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं टिप्पणियों को पीएमडीसी के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करने और परियोजना के आगामी क्रियान्वयन में शामिल करने के लिए अभिलेखित किया गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भवन निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों, सुरक्षा उपायों और स्थानीय समुदाय के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article