फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kuikanda Nag reached the temple in the form of Gaj to the beat of drums

Rampur Bushahar News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुईकंडा नाग गज के रूप में पहुंचे मंदिर

Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिरशी में विशेष पूजा का हुआ आयोजन, देवता साहिब को लगाया मक्खन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। श्रीकुईकंडा नाग मंदिर में शुक्रवार को बिरशी मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने मुख्य सड़क नित्थर-आनी कटाहर से चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद मंदिर पहुंच कर विशेष पूजा की। इसके बाद देवता साहिब कुईकंडा नाग गज के रूप में वीरवार शाम को ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ मंदिर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से कुईकंडा नाग के मंदिर का निर्माण किया गया है। देवता साहिब कुईकंडा नाग पर हिमारी गढ़, नारायण गढ़ और सिरीगढ़ के लाखों लोगों की अपार आस्था है। देवता साहिब के गूर विनोद ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार सुबह मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और देवता साहिब को चोपड़ू (मक्खन) लगाया गया, इसलिए इनको मूल श्री कुईकंडा चोपडू तांदी नाग कहा जाता है। बिरशी मेले में कुठेड़ और कटाहर सहित अन्य गांव के लोगों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article