फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kotkhai forest beat gajata 19 tree cut illigal

कोटखाई की गाजटा वन बीट में 19 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Wed, 24 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
kotkhai forest beat gajata 19 tree cut illigal
कोटखाई की गाजटा बीट में अवैध कटान।
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई की गाजटा बीट में बड़े पैमाने पर देवदार के हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की प्रारंभिक जांच में करीब 19 पेड़ों को काटने की बात सामने आई है। इससे करीब 50 लाख की वन संपदा को नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि दो महीने से जंगल में इतने बड़े पैमान पर कटान होता रहा। मगर वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का औचक निरीक्षण करने के बाद पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज करवा दिया है। हालांकि अभी तक अवैध कटान करने वालों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त मिली थी कि गाजटा बिट में देवदार के पौधों का अवैध कटान किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां पड़ताल करने पर पता चला कि बीट में करीब 19 देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पेड़ों की चोटियां ही मिल पाई जबकि अन्य लकड़ी गायब पाई गई। वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम बुधवार को गाजटा बीट को छानती रही। प्रारंभिक जांच में करीब 19 पेड़ कटे हुए मिले। इससे करीब 50 लाख रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रणजीत सिंह कंवर ने बताया कि उन्हें तीन-चार दिन पहले सूचना मिली थी कि कोटखाई के जंगल में अवैध कटान किया जा रहा है।
उन्होंने जंगल में छानबीन की तो गाजटा बीट में 19 पेड़ देवदार के काटे हुए मिले। उन्होंने कहा कि वन पर्यवेक्षक ड्यूटी पर नहीं है। जिन्होंने यह अवैध कटान किया है उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए वन विभाग की एक टीम का गठन किया गया है। इसके साथ पुलिस में मामला दर्ज भी करवाया गया है। अवैध रूप से काटी लकड़ी को बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवैध कटान करीब 2 महीने पहले का लग रहा है बाकी छानबीन की जा रही है।

थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र लाल ने बताया कि अवैध कटान का मामला मामला दर्ज किया गया है। इसमें आईपीसी की धारा 379 और भारतीय वन अधिनियम धारा 32, 33 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed