{"_id":"60f9a85b8ebc3e6d17335579","slug":"kotkhai-bus-stand-innaugrated-by-trasport-minister-rampur-hp-news-sml3777902193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में 3.14 करोड़ से निर्मित बस अड्डा लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में 3.14 करोड़ से निर्मित बस अड्डा लोकार्पित
विज्ञापन
द्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर कोटखाई में नए बस अड्डे का लोकापर्ण करते हु
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने वीरवार को कोटखाई में नरेंद्र बरागटा अंतर जिला बस अड्डा कोटखाई का लोकार्पण किया। इस बस अड्डे से कोटखाई की करीब 26 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। बस अड्डे को बनाने के लिए 3.14 करोड़ रुपए की लागत आई है। नवनिर्मित बस अड्डे में 10 बसें खड़ी की जा सकेगी।
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र बरागटा ने इस बस अड्डे की आधारशिला रखी थी। आज यह बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश सरकार ने इसलिए इसका नामकरण नरेंद्र बरागटा अंतर जिला बस अड्डा किया है। यह नरेंद्र बरागटा के लिए प्रदेश सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा ने किसानों और बागवानों के लिए दिल्ली तक लड़ाई लड़ी है। उनके ही नक्शे कदम पर उनके बेटे चेतन बरागटा भी वैसे ही आगे बढ़ रहे हैं। विकास कार्यों के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में विकास कार्य नहीं रुकने दिया जाएगा। जितनी भी घोषणाएं हुई है, वह केवल घोषणा नहीं है। यह जमीन पर दिखाई देंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोटखाई की जनता के आग्रह पर कांगड़ा-परागपुर से कोटखाई के लिए अगले सप्ताह बस सेवा शुरू की जाएगी। जुब्बल से हरिद्वार बस सेवा भी दोबारा शुरू की जाएगी। चेतन बरागटा ने मंत्री से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की मांग रखी थी। मंत्री ने उसे भी जल्द देने की घोषणा की है। इसके साथ ही साथ कोटखाई में रोजगार कार्यालय खोलने की भी मांग रखी थी, इसकी रिपोर्ट जल्द विभाग को तैयार करने के लिए कहा गया है। अगर यहां रोजगार कार्यालयों को खोलने की जरूरत है, तो जल्द ही यहां पर रोजगार कार्यालय खोल दिया जाएगा।
परिवहन मंत्री ने चेतन बरागटा तुम आगे बढ़ो के नारे लगाए
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने मंच से चेतन बरागटा तुम आगे बड़ो के नारे लगाए। जनता को संबोधन के अंत में परिवहन मंत्री ने नरेंद्र बरागटा अमर रहे और चेतन बरागटा आगे बढ़ो के नारे लगाए। इस मौके पर विधायक चौपाल बलवीर वर्मा, विधायक शिलाई बलदेव तोमर, अजय श्याम, एसडीएम सौरभ जस्सल, गोपाल जबैईक मौजूद रहे।