फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai administration remains alert for the monsoon and apple season

Rampur Bushahar News: कोटखाई प्रशासन मानसून और सेब सीजन के लिए रहे सतर्क

Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम अभिषेक बरवाल ने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। मानसून और सेब सीजन को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम अभिषेक बरवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम ने कहा कि बरसात में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों को सेब सीजन के दौरान बागवानों और आम लोगों को असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को मुख्य सड़कों को यातायात के लिए सुचारु रखने का विशेष निर्देश मिला। इसका उद्देश्य सेब की ढुलाई को प्रभावित होने से बचाना है। विद्युत, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य, वन और उद्यान विभाग को भी अपनी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने को कहा गया। उन्हें आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति, पुलिस, स्वास्थ्य, वन और उद्यान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article