{"_id":"64231ea9e787596f630c5ba4","slug":"know-the-new-traffic-plan-before-coming-to-kumarsain-market-otherwise-challan-will-be-deducted-rampur-hp-news-c-19-1-103265-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन बाजार आने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, नहीं तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन बाजार आने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, नहीं तो कटेगा चालान
Tue, 28 Mar 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 28 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। गलत पार्किंग करने पर अब पुलिस चालान करेगी। कुमारसैन में जाम की स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।
जिला प्रशासन के आदेशानुसार कुमारसैन कस्बे में नए यातायात नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत नेशनल हाईवे-5 पर भराड़ा चौक में नारकंडा और सैंज की ओर दस-दस मीटर के दायरे में नो पार्किंग जोन बनाया गया है। भराड़ा से कुमारसैन बस स्टैंड, बस स्टैंड से न्यू अस्पताल भवन, बस स्टैंड से डीएवी स्कूल के अलावा कुमारसैन बाजार से श्रमबल कैंप तक नो पॉर्किंग जोन रहेगा। इसके अलावा बस स्टैंड में छह टैक्सी और बस स्टैंड पर ही विद्युत उपमंडल भवन के साथ चार पिकअप वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।
एसडीएम ऑफिस के सामने अग्निशमन के वाहनों के लिए पार्किंग रहेगी जबकि ताराचंद बिल्डिंग के साथ दीवार की ओर सात वाहनों की पार्किंग, तहसील ऑफिस के साथ हैंडपंप से बस स्टैंड की ओर सड़क किनारे राइट साइड आठ छोटे वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इसके अलावा भराड़ा से बस स्टैंड तक वाहनों की पार्किंग के लिए येलो लाइन लगाई गई है।
कुमारसैन बाजार में कोटेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क नंद बाबा होटल के सामने खुले स्थान पर लोडिंग और अनलोडिंग केंद्र रहेगा। यह जानकारी एसएचओ विरोचन नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि डीसी शिमला के आदेशों के बाद यातायात के नए नियम लागू किए गए हैं। कहा कि स्कूल समय में सुबह 8:30 बजे से 10 बजे और शाम 3 से 5 बजे तक बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश बंद रहे।
विज्ञापन
जोगशा से श्रमबल कैंप तक इस दौरान यातायात वनवे रहेगा। एमरजेंसी वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक जोगशा से अस्पताल और स्कूल आने के लिए रास्ता खुला रहेगा। श्रमबल कैंप से स्कूल और अस्पताल आने के लिए यातायात खुला रहेगा। शाम तीन बजे से पांच बजे तक डीएवी स्कूल से जोगशा और डीएवी स्कूल से श्रमबल कैंप की ओर वाहन जा सकेंगे।
कुमारसैन बाजार में लोडिंग और अनलोडिंग प्वाइंट नंद बाबा होटल के सामने और बस स्टैंड में पहाड़ी की ओर रहेगा। लोडिंग-अनलोडिंग का समय सुबह 8:30 बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद हो सकेगी। आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, दही, ब्रेड और सब्जियों के लिए वाहन बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। एसएचओ विरोचन नेगी ने यातायात व्यवस्था के लिए जनता से सहयोग का आग्रह किया है। संवाद