{"_id":"62ab6c2cdc9dfc26a47d89e7","slug":"kisan-sabha-protest-in-nirmand-rampur-hp-news-sml412352172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत को लेकर निरमंड में गरजी किसान सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत को लेकर निरमंड में गरजी किसान सभा
विज्ञापन
निरमंड में पेयजल समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर वीरवार को किसान सभा निरमंड ने जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इससे पहले निरमंड बस अड्डे से लेकर विभाग के कार्यालय तक रोष रैली भी निकाली गई। किसान सभा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की नाकामी के कारण आज निरमंड खंड की जनता पेयजल संकट की समस्या से जूझ रही है।
निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद और महासचिव जगदीश ने कहा कि निरमंड ब्लॉक में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि लोगों को छह से सात दिन के बाद पेयजल की आपूर्ति मिल रही है। इससे लोगों के लिए घर के जरूरी कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और विभाग पूरी तरह से जिम्मेवार है।
प्रशासन को इस स्थिति से निपटने के लिए पहले इंतजाम करने चाहिए थे लेकिन न तो प्रशासन ने इस ओर कोई कदम उठाए और न ही विभाग की तरफ से कोई राहत मिल रही है। किसान सभा ने स्थानीय प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की कि जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत चल रही है, उन क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल मुहैया करवाया जाए। इसके साथ ही जिन स्थानों पर हैंडपंप खराब हैं, उनको भी समय रहते ठीक किया जाए। इस मौके पर परसराम, दुर्गानंद, नीरथ सिंह, बुधराम, राजकुमारी, रीता, सीता, उतरा देवी, मान दासी, किरना, संतोष कुमारी और टिकमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।