फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur's first day-boarding school is being built in Kalpa

Rampur Bushahar News: कल्पा में बन रहा किन्नौर का पहला डे बोर्डिंग स्कूल, 46.38 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur's first day-boarding school is being built in Kalpa
कल्पा में बन रहा डे बोर्डिंग स्कूल। संवाद
विकास की बात : चार मंजिला भवन में 25 कमरों का होगा निर्माण अक्तूबर 2027 तक रखा है भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

भवन बनने से जिले के छात्र छात्राओं को घरद्वार पर मिलेगी बेहतर शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के छात्र-छात्राओं को जल्द ही अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पर्यटन स्थल कल्पा में जिले का पहला डे बोर्डिंग स्कूल खुलेगा, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। बहुमंजिला स्कूल भवन में विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। बहुमंजिला भवन के निर्माण पर 46.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन दिनों कल्पा में डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मई महीने में स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया था और अब तक तीन मंजिलों का निर्माण किया जा चुका है। कुल चार मंजिलों वाले इस भवन में 25 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें कक्षाओं के अलावा आईटी रूम, म्यूजिक रूम, तीन स्टाफ रूम, छह हेडरूम, फर्स्ट एड रूम, तीन लैब, कॉन्फ्रेंस हॉल और प्रदर्शनी हॉल का निर्माण प्रस्तावित है। जिले में खुलने वाले इस पहले डे बोर्डिंग स्कूल से हजारों विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। उन्हें घरद्वार पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा। जिले के लोगों में भी भवन के निर्माण को लेकर खुशी है। लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी और उपप्रधान कल्पा राजकुमार नेगी ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल खुलना जिले के विद्यार्थियों के लिए हितकारी साबित होगा। इस स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने डे बोर्डिंग स्कूल खुलने पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।


कल्पा में डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर 2027 तक भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भवन निर्माण पर कुल 46.38 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। - अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article