फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur's Devansh reaches grand finale of Kis Mein Kitna Hai Dum

Rampur Bushahar News: किसमें कितना है दम के ग्रेंड फिनाले में पहुंचा किन्नौर का देवांश

Sun, 06 Oct 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur's Devansh reaches grand finale of Kis Mein Kitna Hai Dum
देवांश बिष्ट
पंजाब के संगरूर जिले में हुई प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से आए 21 प्रतिभागियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा के देवांश बिष्ट किसमें कितना है दम, टैलेंट का महासंग्राम (बीट बाक्सिंग) टीवी शो के ग्रेंड फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहे हैं। ग्रेंड फिनाले पंजाब के संगरूर जिले के प्रिंस विले में आयोजित हुआ। देवांश बिष्ट ने इससे पहले चार राउंड क्लीयर करके फाइनल राउंड (ग्रेंड फिनाले) में प्रवेश किया था। 30 सितंबर को ग्रेंड फिनाले में पंजाब, हरियाणा सहित देश भर से आए 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें देवांश बिष्ट ने बीट बाक्सिंग प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया और देशभर में प्रथम उप विजेता का खिताब प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश और किन्नौर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि का श्रेय देवांश बिष्ट ने अपने दादा-दादी, गुरुजनों, माता-पिता और कोच बृजलाल चौहान को दिया है। देवांश बिष्ट अभी 8वीं कक्षा में पढ़ता है। वह ब्लेक बैल्ट है। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुका है। देवांश के पिता बलदेव बिष्ट ने बताया कि देवांश बहु प्रतिभा का धनी है। देवांश की माता लाडली फाउंडेशन की अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। देवांश ने कहा कि हमें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही नशे से दूर रहकर खेलों में ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed